लोक देवता वीर तेजाजी की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में गिरफ्तार युवक।
जोधपुर, @dainikkhabraan। जोधपुर जिले के हरियाड़ा गांव में लोक देवता वीर तेजाजी की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जबकि उसका दूसरा साथी ट्रेन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पूर्व प्रतिमा खंडित होने का मामला तूल पकड़ गया था।
आक्रोषित लोगों को पुलिस ने आश्वासन दिया ता कि तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देख एएसपी सुनील के. पंवार व सीओ बिलाड़ा भूपेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशन में स्पेशल टीम प्रभारी सुरेश चौधरी व थानाधिकारी बिलाड़ा अचल दान के नेतृत्व में टीम गठित की थी। इस टीम ने हरियाडा ग्राम के आस-पास सभी रूट वाईज सीसीटीवी फुटेज लिए, कई संदिग्धों से पूछताछ की।

