दिल्ली में अस्पताल से 7 महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में दंपति अरेस्ट
दिल्ली, @dainikkhabraan। दिल्ली पुलिस ने मोती बाग इलाके के एक अस्पताल से 7-महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दंपति ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनकर बच्चे की मां को जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अस्पताल बुलाया था और बच्चे का फोटो खींचने के बहाने उसे लेकर फरार हो गए।

