पानी की सप्लाई बाधित
बीकानेर, @dainikkhabraan। नयाशहर हेडवर्क्स पर अमृत परियोजना के तहत रविवार को संधारण कार्य होगा। इसके चलते 18 जुलाई को सुबह 08:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल के अनुसार इस दौरान नयाशहर जोन के चोखूंटी की द्वितीय सप्लाई, जस्सूसर गेट अंदर और बाहर का क्षेत्र, प्रताप बस्ती पास, बंगला नगर सप्लाई-बीएसटीसी के पीछे माखन भोग डूडी पेट्रोल पंप के पीछे,
वहीं लक्ष्मीनाथ जोन के लुहारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेशवर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड ,रोड न. 5, सिंगिया चौक, छबीली घाटी, लालगुफा, आचार्य चौक,
नत्थूसर जोन के बारहगुवाड़ सप्लाई, बेणीसर बारी के अंदर एवं बाहर, हरिजन बस्ती, फरसोलाई, भट्ठड़ों का चौक दफ्तरी चौक, जनता प्याऊ सप्लाई, पीर तलाई, भटोलाई, भाटों का बास, ओडों का बास आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

