बीकानेर: दिन दहाड़े शहर में बाइक चोरों ने बैंक के आगे से बाइक चुराई….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर, @dainikkhabraan। नयाशहर थाना क्षेत्र में बाइक चोर एक बार फिर बाईक चुरा ले गए। रात के अंधेरे में ही नहीं बल्कि चोरों ने दोपहर के समय चुराया। जस्सुसर गेट के बाहर निवासी लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने बताया कि रजनी हाॅस्पिटल के पास स्थित ICICI Bank के बाहर बाइक खड़ी करके लगभग दोपहर 1 बजे बैंक में गया जब वह 1:45 पर बाहर वापस आया तो वहां से बाइक गायब मिली। नयाशहर थाने में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को सौंपी गई है।