राज्य सरकार ने लगाई कांवड़ यात्रा पर रोक, समस्त धार्मिक आयोजनों पर रहेगा प्रतिबंध
जयपुर, @dainikkhabraan। गहलोत सरकार ने अनलॉक-5 को लेकर नई गाडइलाइन जारी की गई हैं। नई गाइडलाइन में राजस्थान में कांवड़ यात्रा पर रोक रहेगी। समस्त धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अभय कुमार ने आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि नई गाइडलाइन के मुताबिक कावड़ यात्रा समेत सभी धार्मिक यात्राओं, जुलूस एवं मेले में जाने की अनुमति नहीं होगी। ईद उल जुहा पर एकत्रित होकर इबादत करने की अनुमति नहीं होगी।

