बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची बिना बताए घर से निकली….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। सदर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची जो बिना बताये घर से निकल गई है। इस संबंध में पीडिता पिता ने सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांगलपुरा क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बच्ची जो 14 जुलाई को बिना बताये घर से निकल गई है। जिसको लेकर सभी रिश्तेदारों में बातचीत कर तलाश की गई है लेकिन बच्ची का पता नहीं चला है। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।