वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में सत्र जुलाई 2021 हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ….

कोटा बीकानेर राजस्थान राज्य शिक्षा

वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा में प्रवेश सत्र जुलाई 2021 हेतु बीए, बीएससी, बीकॉम, बी ए / बीएससी एडिशनल, एम ए, एमकॉम, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा इत्यादि कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म प्रारंभ हो चुके हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vmou.ac.in पर ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10-08-2021 है | जुलाई 2021 सत्र में छः माही सर्टिफिकेट कोर्स के अतिरिक्त अन्य सभी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा जून 2022 में आयोजित होगी।

क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर के निदेशक श्री बलवान सिंह सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों की बढती संख्या एवं सुविधा को ध्यान में रखते द्वारा बीकानेर संभाग में दो नए अध्ययन केंद्र बीजेएस रामपुरिया जैन महाविद्यालय, दाऊ जी रोड, कोट गेट के अन्दर, बीकानेर (कोड-2049) एवं के.के.सी. महाविद्यालय, चूरू रोड, सरदारशहर (कोड-2050) स्थापित किये गए हैं। पूर्व में बीकानेर शहर में केवल राजकीय डूंगर महाविद्यालय एवं सरदारशहर में एस.बी.डी. राजकीय महाविद्यालय ही अधिकृत अध्ययन केंद्र के रूप कार्यरत थें।

वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा, राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित एवं यू जी सी नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन यूनिवर्सिटी हैं। जो इग्नू की भांति विद्यार्थियों को घर बैठे अध्ययन कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती हैं। दूरस्थ शिक्षा परिषद् के नियमानुसार वि वि के सभी यूजी कोर्सेज में 30 अंक एवं पीजी कोर्सेज में 20 अंक की आन्तरिक गृह कार्य (सत्रांक) पद्दति लागू हैं। विद्यार्थी किसी भी समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे के बीच मोबाइल 98757-64024 पर संपर्क कर सकते हैं।