माइग्रेन की समस्या से हैं परेशान तो इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल, मिलेगा आराम
Health Tips, @dainikkhabraan। माइग्रेन एक प्रकार का सिर दर्द है जिसमें सिर के एक तरफ पल्स सेंसेशन की वजह से सीवियर दर्द होता हैं। इसकी वजह से कई लोगों को चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी आना, तेज रौशनी में परेशानी आदि की समस्या होती है। कई बार तो माइग्रेन अटैक आने पर दो दिनों तक सिर में दर्द का अनुभव होता है जो असहनीय हैं। हालांकि इसका कोई इलाज नहीं लेकिन कुछ मेडिकेशन की मदद से दर्द में कुछ राहत मिल सकती हैं।
माइग्रेन बीमारी क्यों होती है?
अधकपारी या माइग्रेन एक जटिल विकार है जिसमें बार-बार मध्यम से गंभीर सिरदर्द होता है और अक्सर इसके साथ कई स्वैच्छिक तंत्रिका तंत्र से संबंधित लक्षण भी होते हैं। आमतौर पर सिरदर्द एक हिस्से को प्रभावित करता है और इसकी प्रकृति धुकधुकी जैसी होती है जो 2 से लेकर 72 घंटों तक बना रहता है।
मायोक्लीनिक के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जीवन शैली बेहतर की जाए और खाने के कॉम्बीनेशन को ठीक रखा जाए तो माइग्रेशन के दर्द को कम किया जा सकता है।
बता दें कि कुछ फूड आइटम्स हैं जो माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं जबकि ऐसे भी कुछ फूड आइटम्स हैं जो उन्हें रोकने में मदद कर सकते हैं। हालांकि ये स्थाई रूप से माइग्रेन को दूर नहीं करते लेकिन दर्द के प्रभाव को कम करने में प्रभावी होते हैं। बता दें कि माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जो तनाव और हार्मोन जैसे कारणों से होता है।
1.सैल्मन फिश
माइग्रेन के दर्द में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली फैटी फिश काफी फायदेमंद होती हैं। इसके सेवन से माइग्रेन को ट्रिगर करने से रोका जा सकता है।
2.ड्राई नट्स
ड्राई नट्स में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें न्यूट्रिएंट्स की भी कमी नहीं होती। इनके रेग्युलर प्रयोग से माइग्रेन को कंट्रोल किया जा सकता है। आप स्नैक्स के रूप में बादाम, काजू, अखरोट और कद्दू के बीज जैसे मेवे को रख सकते हैं और खा सकते हैं।
3.हरी सब्जियों का प्रयोग
माइग्रेन के लिए हरी और पत्तेदार सब्जियां खास तौर से पालक बहुत ही फायदेमंद होती हैं। पालक फोलिक एसिड और विटामिन बी के साथ-साथ मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स होता है जो माइग्रेन से लड़ने में सहायक है।
4.भरपूर पानी का सेवन
माइग्रेन के दर्द से निपटने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है।
माइग्रेन से निजात पाने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स
कान से कुछ दूरी पर आंख की ओर नाजुक गड्ढा को दबाएं। सिर के दोनों तरफ के गढ्ढे को अंगूठे से दबाएं। सिर में जहां शिखा रखते हैं, वहां दबाने से आराम मिलेग। सिर के पीछे गड्ढे को हल्के-हल्के दबाने से लाभ मिलेगा।

