नापासर/बीकानेर, @dainikkhabraan। नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईसर गांव स्थित ATM में देर रात को बदमाशों ने तोड़फोड़ कर लूटने की कोशिश की। सूचना के बाद नापासर पुलिस की टीम मौके पहुंची ओर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू की।
वीओ, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नापासर थाना क्षेत्र के NH 11 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM में देर रात को अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर ATM को लूटने की कोशिश की।
बैंक ऑफ बड़ौदा गुसाईसर शाखा के प्रबंधक ने बताया कि एटीएम में करीब ₹900000 थे लेकिन सभी सुरक्षित हैं। बदमाशों के द्वारा तोङफोङ में रिजेक्ट नोट वाली कैरेट ही टूटी जिसमें करीब ₹10000 थे। जो बदमाश ले गए। फिलहाल पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की गई है।

