बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) के आदर्श मार्गदर्शक एवं रक्तदाता डॉ मोहम्मद अबरार पंवार साहब ने शुक्रवार को पीबीएम ब्लड बैंक में एक जरूरतमन्द को अपने दुर्लभ रक्त समूह ओ नेगेटिव का रक्तदान देकर सजीव करने का प्रयास किया।
इस दौरान समिति के सह सचिव प्रदीप सिंह रूपावत, पीबीएम ब्लड बैंक के वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ कुलदीप मेहरा और डॉ ईशान जोशी उपस्थित रहें। आप डॉ पंवार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राजस्थान शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष है एवं मरीजो की सेवा और सर्व समाज की सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते है।
बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने बताया कि समिति द्वारा पीबीएम ब्लड बैंक में लगातार दुर्लभ रक्त के दाता लाइव डोनेशन के लिए भेजे जा रहे है। जून एवं जुलाई माह के दूसरे सप्ताहांत तक अब तक कुल 130 से अधिक रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान अलग अलग पीड़ितों लाइव डोनेशन के माध्यम से दिया है।


