जयपुर/बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। तीनों विधानसभा सीटों के लिए 60.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा वोटिंग राजसमंद विधानसभा में हुई है, यहां जहां 67.18 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं। वहीं, सहाड़ा विधानसभा में 56.56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, सुजानगढ़ विधानसभा में कुल 59.20 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ है।
बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में सहाड़ा में 73.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि सुजानगढ़ में 70.68 फीसदी और राजसमंद में 76.59 फीसदी वोट डाले गए थें।

