भारत विकास परिषद की मीरा शाखा ने किया वृृद्धजनों के कोविड वैक्सीनेशन….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की ओर से सोमवार को सोफिया स्कूल के  एस.डी.काॅन्वेंट की ओर से संचालित शांति निवास वृृद्ध आश्रम में घर परिवार से बेघर, लावारिस, लाचार व बीमार वृृद्धजनों के कोराना से बचाव का टीका लगाया गया। उन्हें करोना के लक्षण व बचाव के बारे में बताया तथा सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन दो गज दूरी, मास्क जरूरी और बार बार हाथ धोने, सेनेटराइज करने के जागरूक किया गया।

भारत विकास परिषद की अध्यक्ष प्रमुख स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ.दीप्ति वाहल, सचिव सुसान भाटिया, कोषाध्यक्ष छवि गुप्ता, रितु मितल, ज्योति मारू व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ.शैफाली दाधीच ने टीकाकरण के फायदों के बारे में बताया तथा वृृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की उन्हें परामर्श दिया। शिविर में भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की सदस् श्रीमती रितु मितल और एस.डी.काॅन्वेंट की पूर्व प्रोविन्शियल दिल्ली से आई सिस्टर जैन मैरी ने भी लावारिस, लाचार व बीमार वृद्धजनों की होसला अफजाई करने के लिए स्वयं टीका लगवाया ।

टीकाकरण शिविर में बीकानेर नर्सिंग होम व श्रीकृृष्णा न्यूरोस्पाइन मल्टी स्पेसिलिटी अस्पताल के नर्सिंग स्टाॅफ ए.एन.एम. भंवरी, जेठी व दानिश आदि ने सेवाएं दी। इस अवसर पर नव विक्रम संवत की पूर्व संध्या वृृद्धजनों को करोना से बचते हुए स्वस्थ रहने की प्रार्थना की गई। आश्रम की मदर सिस्टर शांति ने शाखा संरक्षक श्रीमती शशि चुग व अध्यक्ष डाॅ. दीप्ति वाहल व उनकी टीम का आभार जताया।
   

दरी का वितरण आज
भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की ओर से मंगलवार को नव विक्रम संवत् पर मंदिरों में दरी भेंट कर विभिन्न नाम व रूपों के देवताओं से करोना से भारत की जनता को बचाने, सभी को स्वस्थ्य रखने की प्रार्थना की जाएगी।