बीकानेर, @dainikkhabraan। श्रीडूंगरगढ़” नेशनल हाईवे 11 पर रुद्रा फिलिंग स्टेशन के पास स्विफ्ट कार और बाइक के बीच भिड़ंत होने से तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है।
बीकानेर के एडिशनल रजिस्ट्रार एम आर खन्ना की कार बतायी जा रही है। कार में खन्ना व उनकी फैमिली थी। वे लोग बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना हुए थें।बाइक चालक गंभीर बताया जा रहा है, जिसे पीबीएम रेफर कर दिया गया है। कार व बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं कार में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं।



