बीकानेर, @dainikkhabraan। राजीव युथ क्लब, स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन के सयुंक्त तत्वावधान मे शनिवार दिनांक 10 अप्रैल 2021 को सुबह 10 बजे जनेश्वर भवन, (जस्सोलाई पार्क के पास) में कोविड टीकाकरण शिविर लगाया जा रहा है।
इस शिविर के अलावा 8 अन्य जगहों पर भी ये शिविर लगाए जा रहे है, जिसमे 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को निःशुल्क कोविड टीका लगाया जाएगा।
आप शहर वासियों से गुजारिश है कि आप ना सिर्फ अपने घर, परिवार और रिश्तेदारी मे बल्कि अपनी जान पहचान के सभी लोगो को प्रोत्साहित करके इन शिविर स्थलों पर लाये और उन्हें कोविड का टीका लगवा कर इस कोरोना महामारी के खिलाफ युद्ध मे अपना सक्रिय योगदान दे।
जनेश्वर भवन मे लगने वाले शिविर का उद्घाटन राज्य के ऊर्जा और जलदाय मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला करेंगे।
राजीव युथ क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यों, कार्यकर्ताओ की तरफ से मैं अनिल कल्ला विनम्र अपील करता हूँ कि कृपया सभी लोग इस बीमारी की गंभीरता को समझ कर कोरोना वैक्सीन लगवाने के काम को प्राथमिकता मे शामिल करें।
शिविर स्थलों की सूची…
1- जनेश्वर भवन
जस्सोलाई पार्क
2-अरविंद बाल मंदिर स्कूल, ब्रहमपुरी चौक, चुनगरो के मोहल्ले के पास
3- विवेक बाल निकेतन, भाटो का बास
4-हनुमान मंदिर
बंगला नगर
5-सामुदायिक भवन
सेक्टर नंबर 8
मुक्ता प्रसाद नगर
6-पाराशर भवन
जस्सूसर गेट के बाहर
7-विश्वकर्मा पंचायत भवन
सुथारों की बड़ी गुवाड़
8- रा.उ.प्रा.विद्यालय नंबर 3
न्यू सर्कुलर मार्केट, बडा बाजार
9- रामदेव मंदिर
श्रीरामसर
सजग और युवा साथियों से गुजारिश है कि कृपया अपने-अपने आस-पास के स्थान पर लगने वाले शिविर मे अपना सक्रिय सहयोग करें।
आप अधिक से अधिक टीकाकरण शिविर की सूचना आगे तक बढ़ाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस टीकाकरण शिविर मे कोरोना का टीका लगवा कर स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
निवेदक करने वालों में सक्रिय सदस्य-
अनिल कल्ला (अध्यक्ष- राजीव युथ क्लब, बीकानेर), राजकुमार किराडू (उपाध्यक्ष- राजीव युथ क्लब),
देवशंकर जोशी (उपाध्यक्ष- राजीव युथ क्लब), सुरेश व्यास (सचिव- राजीव युथ क्लब), महेंद्र कल्ला और कमल कल्ला (पूर्व अध्यक्ष- राजीव युथ क्लब), अश्विनी कल्ला (अध्यक्ष, राजीव गांधी सर्वोदय सेवा संघ)।


