गाय की मौत पर आक्रोश: कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन गो वंश की सुरक्षा व संसरक्ष से जुड़ा सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र, देखें विडियो….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। हाइवे पर आए दिन सडक़ हादसे में गाय, बेजुबान जानवर अपनी जान गंवा रहे है। इसको लेकर वंदे गो मातरम् के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन में खासा आक्रोश व्याप्त है। सरकार व स्थानीय प्रशासन व गौ शाला संचालकों की ओर से गौ संरक्षण व सुरक्षा के दावे तो किए जा रहे है किंतु सडक़ों पर बेसहारा घूम रहा गौ वंश आए दिन हाइवे पर दौडऩे वाले वाहनों की भेंट चढ़ रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को वंदे गौ मातरम् के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए गौ वंश के संरक्षण व सुरक्षा की मांग को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।

वंदे गौ मातरम् के प्रवक्ता करणपाल सिंह ने बताया कि बीकानेर में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हाइवे पर वाहनों की चपेट में आने से आवारा गौ वंश की मौत हो रही है।

उन्होंने इसके लिए गोपालकों के पशुओं को पंजीयन करवाने, आवारा घूम रहे गौ वंश को संरक्षण देने के साथ आसपास की गोशालाओं में भेजने तथा घायल व बीमार आवारा पशुओं के लिए नि:शुल्क इलाज करवाने सहित पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है।

इन्होंने कहा कि वेटरनरी हॉस्पीटल में नि:शुल्क दवा व पट्टी गॉज होने के बावजूद आवारा गौ वंश के इलाज के लिए बाहर से दवा व पट्टियां मंगवाई जा रही है।

रिपोर्टर सैय्यद अलताफ हुसैन