शराब ठेके को लेकर रामपुरा बस्ती में विरोध शुरू, धरणा प्रदर्शन, देखें विडियो….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। शुक्रवार को रामपुरा बस्ती गली नंबर 18, मैन रोड़, वार्ड नंबर 40 में मोहल्ले वासियों द्वारा शराब ठेका खुलने के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

ठेकेदार द्वारा गुरुवार शाम को यहां पर शराब का ठेका खोलने की कोशिश की गई जिससे मोहल्ले वासियों ने तुरंत बंद करवा दिया। इसी वार्ड में मैन रोड़ uit क्वाटर्स पर पिछले 8 दिनों से महिलाओं व पुरूषों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं ठेकेदार द्वारा चालाकि से इसी वार्ड में दुसरी जगह ठेका खोलने की कोशिश की गई। दोनों जगह भारी जन विरोध के साथ धरना प्रदर्शन जारी है। आज इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर व आबकारी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

दोनों जगह ठेका हटाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में शशि शर्मा, मोहन सुराणा, पार्षद मांगीलाल बिश्नोई, अयुब खान, मनीराम, बख्तावर सिंह, मन्जु, सरिता, शान्ति इत्यादि मौजुद थें।