बीकानेर, @dainikkhabraan। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सादुल गंज मे विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता और खानपान को लेकर सचेत किया गया।
कार्यक्रम की अतिथि डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बच्चों को स्वच्छता से संबंधित दातों की सफाई की, हाथों को बार-बार धोने की, अधिक पानी पीने, भोजन में दूध, दही, हरी सब्जियां व फल आदि का सेवन करने की सलाह दी और जंक फूड के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव समझाएं। इलेक्ट्रॉनिक चीजों की जगह शारीरिक खेलों का महत्व समझाया तथा जीवन में योग अपनाने की सलाह दीं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश आचार्य ने कहा कि प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा करना और भयानक बीमारियों की रोकथाम करना है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य संबंधित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमे कक्षा दसवीं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया व विजेताओं को डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शांति आचार्य, रेखा चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

