बीकानेर, @dainikkhabraan। खैरपुर समाज द्वारा सिटी डिस्पेंसरी नम्बर 5 के स्टॉफ के सहयोग से डॉ. आर के गुप्ता के सानिध्य में खैरपुर भवन कमला कॉलोनी में कोरोना निःशुल्क टीकाकरण केम्प आयोजित किया गया।
समाज के अध्यक्ष सतीश मुटरेजा ने बताया कि कैम्प में 45 वर्ष से ऊपर 162 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
खैरपुर भवन प्रभारी धनराज मधान ने बताया कि केम्प में कमला कॉलोनी, चौखुंटी, बड़ी जसोलाई क्षेत्र के लोगो ने भाग लिया। कैम्प में राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लोगो को कोविड वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क लगाने और सोशल दूरी, समय समय पर हाथ धोने की जानकारी दी।

केम्प में समाज के रमेश ठकराल, दिनेश खत्री, नरेश डुडेजा अपने सेवा दी।
डिस्पेंसरी से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उषा, संगीता, कम्प्यूटर ऑपरेटर साजिद, आंगनबाडी कार्यकर्ता सुषमा जुलाह, नजमा एवं आशा सहयोगिनी जमीला, ने अपनी सेवाएं प्रदान की।


