बीकानेर, @dainikkhabraan। मुक्ता प्रसाद आवासन मंडल के सामने वार्ड नंबर 16 में शराब का ठेका खुल रहा है जिसका आज उद्घाटन भी किया गया बताया जा रहा है लेकिन विगत दिनों से इस ठेकों को ना खुलने देने के लिए धरणा प्रदर्शन किया जा रहा है। आज ठेके खुलने के विरोध में वार्ड वासियों ने धरना प्रदर्शन किया व वार्ड की महिलाएं धरने पर भूख हड़ताल करके बैठ गई।
वार्ड वासियों ने कहा कि जब तक यह शराब का ठेका बंद नहीं होगा तब तक हमारा धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा। मोहल्ले वासियों को कहना है कि यह कॉलोनी का मुख्य रास्ता है। यहां पर आए दिन शराब पीकर असामाजिक तत्व वार्ड वासियों को परेशान करेंगे इसलिए शराब के ठेके का विरोध किया जा रहा है।
आज धरणा स्थल पर जगदीश रेण, एडवोकेट महेश, गंगाराम लंगा, नेमीचंद, पूनमचंद हटीला, भंवर लाल, पन्नू, भंवर लाल, राजकुमार सहित वार्ड की महिलाएं उपस्थिति थीं।
https://www.facebook.com/DAINIKKHABRAAN/videos/276198624158717/

