बीकानेर में एक बार फिर कोरोना का आतंक, छः वर्षीय बालिका ने की बीकानेर वासियों से अपील, देखें विडियो…..

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में एक बार फिर बढ़ रहा है कोरोना का आतंक। जनवरी 2021 और फरवरी 2021 में कोरोना ना के बराबर आने लगे थें तब ऐसा लगता था कि बीकानेर से कोरोना खत्म हो गया है और हम लापरवाह होने लगें कि अब तो कोरोना बीकानेर को अलविदा कह चुका है। लेकिन हमारी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बीकानेर में मार्च माह में कोरोना फिर बढ़ने लगा। फिर भी हमारी लापरवाही कम नहीं हुई और नतीजा अप्रैल माह के शुरूआती दिनों में ही देखने को मिल रहे हैं। लगातार कोरोना अपना कहर बरपाया रहा है। इन पिछले दिनों में कोरोना का आंकड़ा 100 पार जा चुका है।

कोरोना के प्रति बढ़ती लापरवाही कहीं अपने और अपने परिजनों को खतरें की ओर ना ले जाए। ऐसी ही एक अपील बीकानेर के मिनी सिटी के नाम से प्रसिद्ध गंगाशहर की छ: वर्षीय बालिका सोम्या सोनी ने बीकानेर वासियों से की।

बालिका सोम्या ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की “Fight Covid-19 Together“।

दैनिक खबरां से हुई बातचीत में बताया कि बढ़ते कोरोना को गंभीरता से लेना होगा। जिसके लिए हमें “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी अपना होगा। घर से बाहर आवश्यकता होने पर ही निकलें। निकलते समय मास्क और सेनेटाइजर जरूर लगाएं। घर आने पर अच्छे से हाथ धोने चाहिए।