सड़क हादसा: ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत, ट्रेलर के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत….

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

कोटा, @dainikkhabraan। कोटा शहर के उधोगनगर थाना इलाके में ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक केबिन में ही फंस गया। इस दौरान ट्रेलर व ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रेलर में फंसे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे साथी को हल्की चोट आई है। वहीं ट्रक का ड्राइवर व खलासी मौके से फरार हो गए। आग लगने की सूचना पर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। आग बुझाकर केबिन में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। शव को MBS की मोर्चरी में शिफ्ट कराया। ट्रेलर में मार्बल भरा हुआ था वो राजसमंद से ओडिशा जा रहा था। जबकि ट्रक में चीकू भरे हुए थे, ट्रक अनन्तपुरा की ओर से आ रहा था।