बीकानेर: गंगाशहर पेट्रोल पम्प के पास नही लगने देंगे शराब ठेका: इकरामुद्दीन नागौरी
बीकानेर। गंगाशहर पेट्रोल पम्प के पास बन रही शराब की दुकान की परमिशन रद्द करने मांग को लेकर नागौरी लोहार कॉलोनी के समाज सेवी इकरामुद्दीन नागौरी ने अपने कौम व पास ही के लोगों के साथ मिलकर शराब ठेके को बंद करवाने की मांग की व टायर जलाकर प्रदर्शन किया, पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर,
मंत्री बी.डी. कल्ला वहां मौके पर पहुंचे और समाज सेवी इकरामुद्दीन नागौरी और क्षेत्र व वार्ड के लोगों को कल्ला जी ने आश्वासन दिया कि नही लगने देंगे शराब ठेका। कल्ला जीके वहां पहुंचने पर साथ में रहे
शहर कांग्रेस महासचिव अनिल कल्ला
असंगठित कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष जाकिर नागौरी
अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव एडवोकेट मोहम्मद असलम
बीकानेर कांग्रेसी बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर
पार्षद वसीम फिरोज अब्बासी
पार्षद प्रफुल्ल हटीला
महबूब रंगरेज अमजद अब्बासी पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा,
पार्षद सुमन छाजेड़,कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे उन सभी ने वहां क्षेत्रवासियों को कल्ला साहब द्वारा दिया आश्वासन का भरोसा दिलाया यहां शराब ठेके को नहीं खोला जाएगा क्योंकि यहां बहुत नजदीक धार्मिक स्थल एवं कहीं शिक्षा के मंदिर है
शराब ठेके का विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुदामा नवयुवक मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष अजीत शर्मा,लोहार कॉलोनी के मोहम्मद शहीद, गिरिराज सेवक,श्याम लाल शर्मा, कुर्बान अली,अजीत जी, व सैकड़ों की तादाद में पुरुष व महिलाएं उपस्थित थे कल्ला साहब के आश्वासन के बाद सभी ने राहत की सांस ली

