10 वीं कक्षा की छात्रा ने किया लंच ब्रेक में सुसाइड, जेब में मिला सुसाइड नोट…..

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

अलवर, @dainikkhabraan। जिले के मुंडावर कस्बा स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली बच्ची ने स्कूल के पास बनी प्राचीन बावड़ी में छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि स्कूल में लंच टाइम चल रहा था। उस समय छात्रा शिवानी ने बावड़ी में पहुंच कर छलांग लगा दी। घायल अवस्था में बच्ची को मुण्डावर सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर अलवर रैफर किया।

जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता का देहांत चुका है। छात्रा मुण्डावर कस्बे के राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में रह रही थीं। छात्रा की ड्रेस में सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने अपने कब्जे में सुसाइड नोट लिया है।

पुलिस का कहना है कि मुण्डावर थाना एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि लड़की बावड़ी में गिरने से घायल होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गयी और घायल छात्रा को अलवर रैफर कर दिया गया है।