बीकानेर, @dainikkhabraan। मानवाधिकार संगठन पावर टू सेव ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह ने राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष आशीष नाथ को नियुक्त किया है। राजस्थान राज्य में मानवाधिकार के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु व राजस्थान में क्राइम को नियंत्रित करने और भ्रष्ठाचार को रोकने हेतु श्रीनाथ कार्य करेंगे।
आशीष नाथ को राजस्थान में कार्यकारणी की घोषणा जल्द ही करने का बोला गया है जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
प्रदेशाध्यक्ष बनने पर राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन कुलदीप शर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र शर्मा, शिवप्रकाश योगी, यशपाल, रिंकू, विनोद टाक, कैलाश पंवार, हनुमान तंवर, अरुण चौधरी, श्रीमती गणेश, सैयद फरहान, मयंक सोलंकी, सूर्यभान सिंह, पृथ्वी आदि ने शुभकामनाए और बधाई दी व खुशी जाहिर की।

