बीकानेर: रेस्टोरेंट पर मारा छापा पुलिस देख भागी लड़कियां, दो को दबोचा, राजस्थान आवासीय मण्डल के सामने खुल रहा है शराब का ठेका, विरोध….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट की पोल खुली है। अय्याशी करवाने की लगातार खबर सामने आने के बाद आज नयाशहर थाने की तेज तर्रार एसआई पिंकी गंगवाल ने रेस्टोरेंट पर रेड मारी। पुलिस को देख कई युवतियां पीछे के गेट से भाग गई फिर भी पुलिस ने दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि एसआई पिंकी गंगवाल ने की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेस्टोरेंट से कैलाश जाट, दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एसआई पिंकी गंगवाल, बलबीर, भजनलाल रहें मौजूद।

यह है पूरा मामला
दरअसल, आज मुक्ताप्रसाद के छः नंबर सेक्टर निवासी पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यहां रजवाड़ा के पास सेक्टर 5 राजस्थान आवासीय मण्डल के सामने शराब का ठेका खुलने वाला है। कॉलोनी वासियों को इस पर एतराज़ है। रिहायशी इलाके में ठेका होने से आपराधिक गतिविधियां बढ़ने की संभावनाएं बनी रहेंगी। कॉलोनी का माहोल भी खराब होगा। डोटासरा के अनुसार प्रदर्शन के दौरान रजवाड़ा में युवकों के साथ संदिग्ध युवतियां जाती देखी गई। जिसका विरोध किया गया। इसी समय मौके पर पुलिस ने रजवाड़ा के अंदर दबिश देकर दो युवकों को दबोचा।