अपहरण कर शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया।
जयपुर, @dainikkhabraan। जयपुर में मां के साथ सो रही एक 8 साल की मासूम का अपहरण कर शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है । आरोपी युवक मजदूर परिवारों को खाने के पैकेट देने के लिए आता था।
युवक उसे सोते हुए गोद में उठा कर ले गया था। कुछ दूर ले जाकर अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची की रोने व चिल्लाने की आवाजें सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर पहुंचे। तब युवक फरार हो गया।
बच्ची की मां ने चित्रकूट थाने में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है। चित्रकूट में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि वह नेमी नगर में अस्थाई रूप से रहते हैं। दोनों पति – पत्नी मजदूरी करते है। वे बुधवार को खाना खाने के बाद सो गए थे।
8 साल की बच्ची भी मां के पास ही सो रही थी। पास में ही उसके पति व बेटा भी सो रहे थे। उन्हें देर रात को अचानक रोने व चिल्लाने की आवाज आई। वह हड़बड़ाहट में उठी तो देखा कि बेटी रो रही थी। उसने आवाज लगाकर पति को जगाया।
बेटी ने बताया कि अमित भैया अभी आए थें। वह सोते हुए उठा कर ले गया। पार्क के गेट से आगे उसका मुंह दबा दिया था। उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था।
धमकाकर चुप रहने के लिए बोला बच्ची रोने व चिल्लाने लगी तो उसे डरा – धमकाकर चुप रहने के लिए बोला। डर से बच्ची ज्यादा रोने लगी तो वह गेट के पास ही छोड़ कर फरार हो गया।
बच्ची बात सुनकर मां घबरा गई। वे सभी दौड़ कर पार्क के पास पहुंचे तो कोई नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि अमित पार्क में कभी – कभी मजदूरों को खाने के पैकेट देने के लिए आता था। इसी वजह से आरोपी युवक को बच्ची ने पहचान लिया था। उन्होंने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

