8 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी: पोते-पोतियों की शादी हो चुकी, कोर्ट में बोली- मैं तो जाऊंगी, न्यायालय ने दी परमिशन…..

पुलिस कार्रवाई भरतपुर राजस्थान राज्य

8 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी:पोते-पोतियों की शादी हो चुकी, कोर्ट में बोली- मैं तो जाऊंगी, न्यायालय ने दी परमिशन

भरतपुर, @dainikkhabraan। सुनने में अजीब है लेकिन सच है। भरतपुर में 8 बच्चों की मां को 4 बच्चों के पिता से प्रेम हो गया। वह घर से भाग गई। पति ने पुलिस में किडनैप का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को पकड़ भी लिया। कोर्ट में पेश किया तो महिला ने कहा कि उसे किडनैप नहीं किया, वह अपनी मर्जी से गई है और प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। कोर्ट ने महिला को प्रेमी के साथ रहने की परमिशन दे दी।

भरतपुर के कामां थाना इलाके की रहने वाली महिला अपने पति और 8 बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। कोर्ट के गलियारों और थाना परिसरों में यह मामला चर्चा का विषय रहा। महिला को पुलिस ने दस्तयाब कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में उस वक्त गहमा-गहमी हो गई जब महिला का पति अपने 8 बच्चों, बहनों और मां को लेकर कोर्ट आ गया। सभी ने महिला को समझाया, आठों बच्चों की दुहाई दी। लेकिन महिला नहीं पिघली।

प्रेमी-प्रमिका दोनों का परिवार लंबा चौड़ा
साहुनी व फकरू के कुल 14 बच्चे हुए। 6 बच्चों की मौत के बाद अब दोनों के 8 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 की शादी हो गई। उनके भी बच्चे हो गए हैं। जबकि साहुन की पत्नी का देहावसान हो चुका है। साहुन के 4 बच्चे हैं। उनकी शादी हो चुकी है और पोते-पोतियों की भी शादी हो चुकी है। फकरू व साहुन दोनों का परिवार लंबा चौड़ा है।

कैथवाड़ा थाना अधिकारी रामनरेश ने बताया कि कस्बे के निमला गांव के रहने वाले फकरु ने 12 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था। लिखा कि उसकी पत्नी साहुनी (45) को साहुन (58) और उसके कुछ साथी किडनैप कर ले गए थे। इसके बाद गांव में ही पंचायत बुला ली। पंचायत में साहुन ने कहा कि वह 23 अप्रैल को फकरू की पत्नी लौटा देगा। फकरू ने 23 तारीख का इंतजार किया लेकिन पत्नी 23 अप्रैल को घर नहीं आई। इसके बाद फकरू ने दोबारा समाज पंचायत का दरवाजा खटखटाया। जहां साहुन पक्ष के लोगों ने कहा कि वे फकरू की पत्नी साहुनी को नहीं लौटाएंगे।

पति फखरू के साथ काले कपड़ों में बैठी साहुनी। परिवार वालों ने उसे खूब समझाया। 8 बच्चों पर तरस खाने का हवाला भी दिया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिर कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ जाने की परमिशन दे दी।
पति फखरू के साथ काले कपड़ों में बैठी साहुनी। परिवार वालों ने उसे खूब समझाया। 8 बच्चों पर तरस खाने का हवाला भी दिया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिर कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ जाने की परमिशन दे दी।

24 अप्रैल को फिर थाने पहुंचा पति
तब महिला के पति ने 24 अप्रैल को कैथवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को महिला साहुनी को दस्तयाब कर लिया। उसके साथ उसके प्रेमी साहुन (58) को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को 29 अप्रैल कोर्ट के सामने पेश कर दिया। कोर्ट में समझाइश का दौर चला। पत्नी के पास बैठकर पति फकरू उसे निकाह की रस्में वादे याद दिलाता रहा। सामने फर्श पर बैठी सास और भाभियां बच्चों को दुहाई देती रहीं।

बैंच के पीछे खड़े आठों बच्चे पूरे घटनाक्रम को कौतुक भरी आंखों से देखते रही। महिला टस से मस न हुई। उसे कोर्ट के सामने पेश किया तो न्यायालय ने उसकी मर्जी पूछी। महिला ने कहा कि वह साहुन के साथ ही रहना चाहती है। कोर्ट के दोबारा पूछने पर भी उसने यही जवाब दिया। जिसके बाद कोर्ट ने महिला को साहुन के साथ जाने की अनुमति दे दी।

साहुनी के 8 तो साहुन के 4 बच्चे हैं। रोचक बात यह है कि साहुन की पत्नी उसके साथ ही रहती है। लेकिन पत्नी को पति के प्रेम से कोई एतराज नहीं है। यह मामला भरतपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।