बाबा रामदेव मंदिर में मिगसर सुदी दशमी पर 56 भोग अर्पित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

धर्म विचार बीकानेर

बाबा रामदेव मंदिर में मिगसर सुदी दशमी पर 56 भोग अर्पित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के भगवानों का मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव मंदिर में मिगसर सुदी दशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को परंपरानुसार 56 भोग अर्पित किए गए। सुबह से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन देर शाम तक श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

मंदिर के पुजारी कुलदीप सोलंकी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिगसर की दशमी पर बाबा रामदेव जी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। उन्होंने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और भक्त बड़ी श्रद्धा से इसमें भाग लेते हैं। भोग में मिठाइयों से लेकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल रहे, जिन्हें विधि-विधान से बाबा रामदेव जी को अर्पित किया गया।इस धार्मिक कार्यक्रम में मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर 56 भोग के दर्शन किए और बाबा रामदेव जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले में भक्त‍ि और उत्साह का माहौल बना रहा।