5 बेटियों की 35 वर्षीय मां ने ट्रेन के आगे कुद कर की आत्महत्या, शव मोर्चरी में रखवाया….

नागौर पुलिस कार्रवाई

आत्महत्या

नागौर, @dainikkhabraan। नागौर जिले के लाडनूं कस्बे में मंगलवार को एक 35 साल की विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

हादसे के बाद GRP की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव का लाडनूं हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता लंबे समय से अपनी बीमारी के चलते परेशान थी।

पुलिस ने बताया कि लाडनूं के खानपुर गांव की रहने वाली विवाहिता विमला स्वामी (35) ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।

हादसे के बाद GRP की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का लाडनूं अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया। मृतका के 5 बेटियां है। वहीं पति बेंगलुरू में काम करता है।

पुलिस ने मृतका के पति को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि विमला लंबे समय से बीमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। अपनी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने से वो परेशान थी और तनाव में रहती थी।