अपना घर आश्रम में 3 लोगो की मौत,15 की हालत नाजुक,CMHO की टीम पहुंची मौके पर..
दैनिक खबरां। कोटा के अपना घर आश्रम में रह रहे मानसिक रूप से कमजोर 3 लोगों की मौत हो गई । इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं हैं । आश्रम में तीनों मौतों के पीछे लापरवाही सामने आई है । वहां पीने के लिए साफ पानी नहीं था । जहां खाना बनाया जा रहा था , वहां गंदगी थी । सोमवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ओपी बुनकर , CMHO बीएस तंवर समेत अफसर मौके पर पहुंचे । जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम 2017 से आश्रम में रहीं सुदेवी ( 40 ) , 2019 से रह रही मुन्नी ( 48 ) और 2021 से रह रहे दिलीप ( 50 ) की तबीयत बिगड़ी थी । तीनों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया , जहां इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे मौत हो गई । सोमवार सुबह कलेक्टर , CMHO समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे । यहां मेडिकल कैंप लगाया गया , जिसमें लोगों की जांच की गई तो 15 और लोगों मैं उल्टी – दस्त की शिकायत पाई गई । जिन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।
साफ पानी की व्यवस्था नहीं मौके पर पहुंचे कलेक्टर और CMHO के निरीक्षण में सामने आया है कि आश्रम में पीने के लिए साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी । बोरिंग का पानी ही यहां रह रहे लोगों को पिलाया जा रहा था । साथ ही किचन से लेकर सब जगह गंदगी नजर आई । कलेक्टर और चिकित्सा अफसरों के अनुसार साफ पानी की व्यवस्था नहीं होने और बोरिंग का पानी पीने के चलते ही प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि इन लोगों की तबीयत बिगड़ी |
समय पर नहीं दी सूचना CMHO बीएस तंवर ने कहा- आश्रम स्टाफ की बड़ी लापरवाही भी इस मामले में सामने आई । रविवार शाम से ही लोगों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई थी , लेकिन आश्रम के लोगों ने तीन बीमार लोगों को अपने स्तर पर ही हॉस्पिटल भिजवा दिया । न तो चिकित्सा विभाग को जानकारी दी न ही जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी । जब देर रात तीन लोगों की मौत हुई , उसके बाद अपना घर आश्रम स्टाफ के हाथ पांव फूल गए । CMHO बीएस तोमर के अनुसार उन्हें मामले की जानकारी सोमवार सुबह दी गई । तब तक 15 अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ चुकी
– आश्रम अध्यक्ष बोले- कोई लापरवाही नहीं हुई कोटा अपना घर के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे स्तर पर किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है । जैसे ही तबीयत खराब हुई , उन्हें हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया । पानी में भी गंदगी जैसी कोई बात नहीं है । लेट सूचना देने की बात पर कहा- हमने सुबह प्रशासन को सूचना दे दी थी ।

