24 वर्षीय विवाहित ने की खेत के कुएं में फांसी लगाकर आत्महत्या।
नागौर, @दैनिक खबरां। नागौर जिले के गोटन थाना क्षेत्र के पुन्दलू गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव कुंए में लटकता मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर गोटन CHC भिजवाया।
मृतका दो बच्चों की मां थी और अपनी खुद की ओढ़नी से बने फंदे से कुंए में पानी निकालने के लिए लगाई गई लकड़ी की पुली से लटक रही थी। पुलिस की सुचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी पहुंच गए है। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है पर पुलिस ने हर एंगल से तफ्तीश शुरू कर दी है।
गोटन SHO सुखराम ने बताया कि संगीता पत्नी सेतुराम बावरी (24) निवासी पुन्दलू का शव खेत पर स्थित कुंए में लटकता मिला। संगीता का शव उसकी खुद की ओढ़नी से बनाये हुए फंदे से कुंए में पानी निकालने के लिए लगाई गई लकड़ी की पुली से लटक रहा था।
सुचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर CHC की मोर्चरी में भिजवाया। पीहर पक्ष के मौके पर पहुंचने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में सभी एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। महिला के 4 साल और 3 महीने के दो बच्चे है।

