21 दिन तक पूरे देश में घुमाया और दुष्कर्म किया: विवाहिता का सोशल मीडिया फ्रेंड पर अपहरण कर यौन शोषण करने का आरोप
जोधपुर, @dainikkhabraan। जोधपुर जिला पूर्व में एक विवाहिता ने सोशल मीडिया फ्रेंड पर अपहरण कर देश के कई इलाकों में 21 दिन तक घुमाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया। जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि विवाहिता की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
इसमें बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर नरेंद्र नाम के शख्स के दोस्ती हुई थी। फिर एक दिन नरेंद्र उसके घर पर आ गया और शादी का दबाव बनाने के साथ अपहरण कर ले गया।
उसे पहले सरदारशहर लेकर गया, जहां से तमिलनाडु सहित देश के कई इलाकों में लेकर गया। जहां होटलों में रुकवाने के साथ उससे दुष्कर्म करता रहा।
पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी खुद शादीशुदा है और पत्नी से अलग-थलग रहता है। पीड़िता के संबंध में पहले परिजन की तरफ से गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।
आरोपी उसे दो दिन पहले ही यहां छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

