2 बच्चे की मां को हुआ प्यार तो बसा बसाया घर छोड़ आशिक के साथ 39 लाख रुपये लेकर हुई फरार, सदमे में है पति…

देश पुलिस कार्रवाई बिहार

बिहटा में 2 बच्चे की मां को हुआ प्यार तो बसा बसाया घर छोड़ आशिक के साथ 39 लाख रुपये लेकर हुई फरार, सदमे में है पति…

बिहटा/पटना, @dainikkhabraan। पत्नी की बेवफाई की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल शादीशुदा और दो बच्चों की मां को एक अन्य लड़के से प्यार हो गया। प्यार में पागल महिला ने इसके लिए अपने बसे बसाए घर और बच्चे को छोड़ दिया और आशिक के संग लाखों रुपए लेकर भाग निकली है। जिसको लेकर उसका पति काफी सदमे में है। पीड़ित पति ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है।

मामला पटना के बिहटा थाना का है। जहां की रहने वाली जूही कुमारी (काल्पनिक नाम) शादी के बाद हंसी-खुशी ससुराल में रहती है। इस दौरान जूही के दो बच्चे भी होते हैं और उसकी जिंदगी बेहद खुशहाली और प्रेम से चल रही होती है, लेकिन इसी बीच एक लड़के की एंट्री उसके जीवन में होती है। बस इस लड़के की एंट्री के बाद ही जूही के जीवन में एक ऐसा बदलाव होता है जो कोई सोच भी नहीं सकता है। अपनी खुशहाल जिंदगी को छोड़ जूही इस लड़के के प्यार में खो जाती है।

न बच्चों की याद आयी, न पति की
उसे न तो अपने छोटे-छोटे बच्चों की परवाह होती है और न ही अपने खुशहाल परिवार और जान से भी ज्यादा चाहने वाली पति की। इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता है और एक दिन…जो किसी ने सोचा तक नहीं था जूही ने वो कदम उठा लिया। उसे न फिक्र रही अपने बच्चों की और न ही पति की। जूही अपने आशिक के साथ 39 लाख रुपए लेकर चली गई। पति ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बिहटा में एक किराए के मकान में रह रही थी। पति अपने गांव के खेत को बेचकर 39 लाख रुपए अपनी पत्नी के अकाउंट में डाल दिया। वह नए मकान के तलाश में गुजरात चल गया।

घर पहुंचा तो तो उड़ गए होश
कुछ दिन के बाद जब वहां से बिहटा पहुंचे देखा कि मकान में बाहर से ताला बंद है और उनकी पत्नी भी घर पर नहीं है। अपने स्तर से पति अपनी पत्नी को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, मगर उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली। पति अब और भी ज्यादा परेशान हो गया हैं। पीड़ित पति ने थाने में अज्ञात शख्स के ऊपर मामला दर्ज कराया है।


मामले की छानबीन कर रहे बिहटा थाना के अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया कि छानबीन के क्रम में यह खुलासा हुआ है कि महिला का किसी दूसरे मर्द से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के अनुपस्थिति में महिला उससे संबंध बनाए रखती थी। महिला ने 26 लाख रुपए रोहतास जिले के डेहरी निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किए हैं। जबकि 13 लाख रुपए चेक के द्वारा निकालने के सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया कि महिलानने अपने अकाउंट में महज 11 लाख छोड़कर सभी पैसे की निकासी की है। पीड़ित पति ने थाने में अज्ञात शख्स के ऊपर मामला दर्ज कराया है। राजेश्वर पंडित की माने तो फरार पत्नी की तलाश जारी है। पुलिस आरोपी शख्स को भी ढूंढ रही है।