14 साल की बेटी से रेप का प्रयास: शोर मचाने पर पिता उठकर भागा, मां को बोली- पापा ने की गंदी हरकत….

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

14 साल की बेटी से रेप का प्रयास : शोर मचाने पर पिता उठकर भागा, मां को बोली- पापा ने की गंदी हरकत

शोर मचाने पर पिता उठकर भागा, मां को बोली- पापा ने की गंदी हरकत

14 साल की बेटी से रेप का प्रयास

पुलिस कार्रवाई

जयपुर, @dainikkhabraan। जयपुर में कलयुगी पिता के नाबालिग बेटी से रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सोते समय पिता के गलत हरकत करने से नींद से जाग गई। बच्ची के चिल्लाने पर पिता दूसरे कमरे में भाग गया। मां के घर लौटने पर पीड़ित बेटी ने पिता की करतूत के बारे में बताया। भट्‌टाबस्ती थाने में आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

एसएचओ हुकम सिंह ने बताया कि भट्‌टाबस्ती निवासी 38 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि 5 मई को वह अपने घर गई हुई थी। उसकी 14 साल की बेटी और 12 साल का बेटा घर पर पिता के साथ थे। 6 मई को सुबह घर लौटने पर नाबालिग बेटी रोने लगी। बेटी से पूछने पर बताया कि पापा ने उसके साथ गंदी हरकत की। रात करीब 8:30 बजे पापा घर आए थे। हम सबने खाना खाया, जिसके बाद हम दोनों भाई-बहन कमरे में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे कमरे में आए पापा ने उसके साथ रेप का प्रयास किया।

चिल्लाने पर हड़बड़ाते हुए पापा दूसरे कमरे में भाग गए। पति की करतूत सुनकर गुस्साई पत्नी बेटी को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।