12 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी: 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम में फैल स्टूडेंट कर सकेंगे ऑफलाइन आवेदन….

अजमेर बीकानेर राजस्थान राज्य

12 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी: 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम में फैल स्टूडेंट कर सकेंगे ऑफलाइन आवेदन

अजमेर, @दैनिक खबरां। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2021 के सप्लीमेंट्री एग्जाम में फैल हुए स्टूडेन्ट्स के लिए वर्ष 2022 के मेन एग्जाम के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 12 दिसम्बर घोषित की है।

सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट 2 दिसम्बर को जारी किया गया था। उप निदेशक (जनसम्पर्क) राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा में फैल हुए रेगुलर स्टूडेन्ट संबंधित शाला प्रधान से वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र भिजवा सकते हैं।

सामान्य परीक्षा शुल्क 600 रुपए है। प्राइवेट स्टूडेन्ट्स संबंधित अग्रेषण अधिकारी से ऑफलाइन आवेदन पत्र भिजवाएंगे। इसके लिए 650 रुपए परीक्षा शुल्क जमा करवाकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

प्रायोगिक परीक्षा शुल्क अलग से देय होगा। इस संबंध में समस्त जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।