दैनिक खबरा,बीकानेर। बीछवाल थाना पुलिस ने 152 ग्राम एमडी बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी की कीमत करीब 10 लाख रुपए है। डीएसटी की सूचना पर बीछवाल थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से नोखा में रासीसर हाल राजीव नगर निवासी मनफूलराम बिश्नोई और जामसर में भरूखीरा हाल भुट्टों का बास निवासी लादेन भुट्टा को गिरफ्तार किया है।
दोनों से 152 ग्राम एमडी बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में एसआई सुशीला, कांस्टेबल भगवानाराम, रामनिवास, संजय कुमार शामिल थे। लादेन का भाई लालिमान उर्फ तालिबान भी हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करता है। पुलिस ने पिछले दिनों उसे भी गिरफ्तार किया था।

