हेल्थ टिप्स: फैटी लीवर से पीड़ित हैं तो रोजाना खाएं ‘आंवला’….

Health Tips Uncategorized

हेल्थ टिप्स: फैटी लीवर से पीड़ित हैं तो रोजाना खाएं ‘आंवला’

रोजाना खाएं ‘आंवला’

Health tips

फैटी लीवर और कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को आंवला खाने से फायदा

Health Tips, @dainikkhabraan। आंवला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आंवला के फायदों की वजह से इसे ‘सुपरफ्रूट्स’ की लिस्ट में शामिल किया गया है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाओं में किया जाता है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। आंवला खाने से लीवर और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

फैटी लीवर और कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को आंवला खाने से फायदा होता है। आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आप आंवला जरूर खाएं।

आंवला पोषक तत्व

1- आंवला एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
2- आंवला खाने से शरीर को विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए मिलता है।
3- आंवला में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
4- आंवला फाइबर का अच्छा स्रोत है। जो पेट के पाचन और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
5- आंवले में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैलोरी, शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं।
6- आंवले में आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं।

लीवर के लिए आंवला

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आंवला खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लीवर को स्वस्थ रखता है। आंवला हाइपरलिपिडिमिया और मेटाबॉलिक सिंड्रोम को भी कम करता है। फैटी लीवर वाले लोगों के लिए आंवला सबसे उपयुक्त माना जाता है। आंवला लीवर के खराब होने के खतरे को भी कम करता है। लेकिन आपको यह जानने की जरूरत है कि आंवला का सेवन कैसे किया जाता है।

फैटी लीवर है तो ऐसे कर सकते हैं आंवले का सेवन

वैसे तो आप आंवले का सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं लेकिन अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आप आंवला को काले नमक के साथ खा सकते हैं। आप कच्चे आंवले में नमक मिलाकर सलाद के तौर पर खा सकते हैं. आंवले का जूस आप सुबह और शाम भी पी सकते हैं. आप आंवला चिप्स भी खा सकते हैं, ये भी फायदेमंद होते हैं. आप आंवला की चाय भी बनाकर रोज सुबह पी सकते हैं। आंवला चाय बनाने के लिए इसे काटकर रात भर पानी में भिगो दें। – अब इसमें अदरक, इलायची डालकर अच्छी तरह उबाल लें. ऐसे में आंवला खाने से आपका लीवर मजबूत होगा और फैटी लीवर की समस्या से निजात मिलेगी.

आंवला खाने के फायदे

आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आंवला मधुमेह, आंखों और पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी फायदा करता है। लीवर दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। आंवला में कैंसर रोधी गुण होते हैं और यह हृदय के लिए अच्छा होता है।

कृपया इन्हें केवल सुझाव के रूप में लें। उपरोक्त किसी भी उपचार/दवाओं/आहार का पालन करने से पहले कृपया डॉक्टर से परामर्श लें।