हिस्ट्रीशीटर घोषित डॉक्टर इम्तियाज को एक बार फिर भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में किया गिरफ्तार, 4 बार पहले भी पकड़ा गया…..

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

हिस्ट्रीशीटर घोषित डॉक्टर इम्तियाज को एक बार फिर भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में किया गिरफ्तार, 4 बार पहले भी पकड़ा गया…..

जोधपुर में PCPNDT टीम ने हिस्ट्रीशीटर घोषित डॉक्टर इम्तियाज

एक बार फिर भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में गिरफ्तार

जोधपुर, @Dainikkhabraan। राजस्थान के जोधपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण करने के मामले में स्टेट पीसीपीएनडीटी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर घोषित डॉक्टर इम्तियाज को एक बार फिर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को चिकित्सा विभाग की पीसीपीएनडीटी इकाई में कार्यरत एक कर्मचारी की सूचना पर शास्त्री नगर इलाके के एक मकान में दबिश देकर दबोचा।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉक्टर जितेंद्र सोनी के सुपर विजन में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र गंगवानी ने की।

बताते हैं कि पुलिस टीम ने जब आरोपी डॉक्टर से सवाल किया कि उसने कितनी कोख उजाड़ी? उसने कहा कि कोरोना काल के दौरान काम कम था। कुछ ठीक से याद नहीं।

टीम ने इनके कब्जे से अत्याधुनिक भ्रूण लिंग परीक्षण की पोर्टेबल मशीन भी जब्त की है।

गौरतलब है कि डॉक्टर इम्तियाज जोधपुर के बालेश्वर के ब्लॉक सीएमओ पद पर कार्य थे, लेकिन लिंग परीक्षण करते हुए पकड़े जाने के बाद सस्पेंड हो गए। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने 50 से अधिक परीक्षण करना स्वीकार किया है। 

पहले भी काफी बार गिरफ्तार हो चुका है डॉक्टर:

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर इम्तियाज पहली बार 2016 में पकड़ा गया था। फिर 2017, 2018 और 2019 में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन हर बार वह जेल से बाहर आया और वही कारनामे करने लगा।