हसन अली गौरी बने सोनिया ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश सचिव….

बीकानेर मनोनीत

बीकानेर, @dainikkhabraan। सोनिया ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकुमार ने किया अपनी कार्यकारिणी का विस्तार जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगल निशा चौरसिया के आदेश अनुसार बीकानेर के हसन अली गौरी को प्रदेश सचिव बनाया. गोरी के सचिव बनने पर प्रदेश पर्यवेक्षक सुबुद्धि सिंह मीणा, बीकानेर संभाग प्रभारी अनारदीन गौरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष मुमताज शेख, बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गहलोत, शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश कुमार मारू, जिला महासचिव कामराज गोयल, बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामुद्दीन खिलजी, सहित बहुत सारे लोगों ने हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाइयां दी।