स्व. संगीता कंवर दीदी की स्मृति में चौथा विशाल रक्तदान शिविर आज….

बीकानेर

क्तदान शिविर

स्व. संगीता कंवर दीदी की स्मृति में चौथा विशाल रक्तदान शिविर आज

बीकानेर, @dainikkhabraan। शहर बीकानेर के अलायन्स कैरियर इंस्टिट्यूट द्वारा रविवार सुबह 09 बजे से 3 बजे तक स्व. संगीता कंवर की पांचवी पुण्यतिथि पर चौथे विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था निदेशक गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह रक्तदान शिविर अलायन्स कैरियर इंस्टिट्यूट, बीकाणा ब्लड सेवा समिति और एन. आर. असवाल चैरिटबल ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वावधान में सम्पन्न होगा।

इंस्टिट्यूट में ब्लड मोटीवेशन सेमिनार रखा गया जिसमें बीकाणा ब्लडसेवा समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने स्टूडेंट्स को रक्तदान करने के फायदों के बारे में बताया और राष्ट्रीय सचिव विक्रम इछपुल्याणी ने समिति के सेवाकार्य के बारे में भी स्टूडेंट्स को अवगत करवाकर उन सभी से रक्तदान करने की विनम्र अपील की।

इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक, संस्था निदेशक गजेन्द्र सिंह शेखावत, इंग्लिश गुरु किशोर सर, जीके गुरु विनोद जी काण्डपाल और शहर कार्यकारिणी के रक्तमित्र रविशंकर ओझा, हरीश शर्मा, बीकाणा फीमेल ब्लड ग्रुप की रक्तमित्र सदस्या आशा पारीक, अंजली चाण्डक आदि उपस्थित रहें।