स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है….

बीकानेर

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

बीकानेर, @दैनिक खबरां। राष्ट्र की वंदना के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीकानेर जिला प्रभारी योगगुरु भुवनेश पुरोहित ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्रीड़ा भारती एवम नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय संस्कृति मंत्रालय, नीति आयोग इत्यादि संस्थाओं द्वारा 75 करोड सूर्य नमस्कार का आयोजन का आगाज आज मकर सक्रांति से प्रारंभ हुआ।

अतः सूर्य नमस्कार के इस विशाल आयोजन में हमारी भी व्यक्तिगत और सामूहिक भागीदारी हो। इसी उद्देश्य के साथ नेशनल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्रीड़ा भारती एवम महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा भी यह कार्यक्रम आयोजित आज प्रारंभ किया गया है। आज अनेकों छात्रो द्वारा इसका सामूहिक अभ्यास किया गया।

इस कार्यक्रम में योग गुरु भुवनेश पुरोहित डॉ हिरवानी जी व्याख्याता मेघनाथ हितेंद्र मारू रामेन्द्र हर्ष कोमल महावार के निर्देशन में सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।