सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम, दुसरी कक्षा के बालक ने किया ऐसा….

बीकानेर

सेवा भारती समिति श्री डूंगरगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम समुत्कर्ष भारत में सेवाधाम छात्रावास के भैयाओं ने मिलकर तिलकार्चन, घोष के शंखनाद एवं गीत से स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय घुमंतू कार्य प्रमुख दुर्गादास, क्षेत्रीय घुमंतू कार्य प्रमुख महावीर, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी द्वारा भारत मां के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।

तत्पश्चात सेवा धाम के भैयाओं ने गीत,श्लोक एवं दोहों के वाचन, भजन एवं अन्य कार्यक्रमों से छात्रावास परिसर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम में नरेंद्र कक्षा द्वितीय के बालक द्वारा 32 तक पहाड़े, अंग्रेजी के 104 words कंठस्थ, संस्कृत भाषा के श्लोक वाचन, कार्यक्रम का सबसे रोचक हिस्सा रहा ।

अंत में छात्रावास का प्रतिवेदन समिति अध्यक्ष इंद्र तापड़िया की अध्यक्षता में पढ़ा गया जिसमें यह बताया गया कि यहां 3 राज्य 7 जिलों के 35 स्थानों से 50 भैया प्रातः 4:00 से रात्रि 9:00 तक अनुशासित दिनचर्या में अपने आप को एक ओजस्वी व्यक्ति बनाने में लगे हुए हैं। इनमें समिति के सभी कार्यकर्ताओं का समय अर्थ एवं तन लगे हुए हैं तब ही यह ईश्वरीय कार्य संभव हुआ है।