सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज भारत को अफगानिस्तान को हराना होगा बड़े अंतर से…

खेल देश
आमने सामने Ind vs Afg: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया की जीत जरूरी, कहीं ना हो जाए ऐसा...

@दैनिक खबरां। टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया बुधवार को एक अहम मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. अबु धाबी में होने वाले इस मुकाबले में भारत का अफगानिस्तान को हराना बेहद जरूरी है।

शुरुआती दो मैच गंवा चुकी टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल की रेस में बनी रहना चाहेगी अगर यहां कुछ अनहोनी होती है तो टीम इंडिया का इस टी-20 वर्ल्डकप में सफर यहीं खत्म हो सकता है।टीम इंडिया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच गंवा चुकी है दोनों ही मैच में भारत की बड़ी हार हुई है पहले मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया बाद में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मात दी ऐसे में इस तरह की हार के बाद टीम इंडिया का मनोबल टूटा है अब फोकस होगा कि भारतीय टीम वापसी करे

और अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराए।अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-2 में अभी दूसरे नंबर पर है उसने तीन में से 2 मैच जीते हैं और एक ही मैच गंवाया है। ऐसे में अफगानिस्तान को हल्के में लेना एक बड़ी भूल होगी. अफगानिस्तान के पास लंबे शॉट जड़ने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं दुनिया के दो बेस्ट स्पिनर भी हैं। राशिद खान, मुजीब से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा.सवाल ये भी है कि क्या टीम इंडिया प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी।

क्योंकि पिछले दो मैच में कई खिलाड़ी फॉर्म में नज़र नहीं आए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस मैच में वरुण चक्रवर्ती को बाहर बैठाकर रविचंद्रन अश्विन या राहुल चाहर को मौका दिया जाएगा। टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ का कहना है कि अभी प्लेइंग-11 को फाइनल नहीं किया गया है, ऐसे में सभी विकल्प खुले हैं।