सेना की इंटेलीजेंटसी ब्रांच ने साधुवाली छावनी के पास से एक महिला और तीन संदिग्ध युवकों को दबोचा…

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर,@दैनिक खबरां। सेना की इंटेलीजेंटसी ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है । जंहा सेना की टीम ने साधुवाली छावनी के पास चार संदिग्धों को पकड़ा है जिसमे एक महिला और तीन युवक शामिल है ।

पकड़े गए चारों पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार सेना ने जब इनकी चारों की तलाशी ली तो इनके पास पहचान के कोई दस्तावेज नहीं मिले । फिलहाल पकड़े गए चारों जनों से सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है ।

जानकारी मिली है कि सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में चारों कुछ भी बोल नहीं रहे, केवल इशारों में ही बात करने का प्रयास कर रहे हैं।