सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की रैगिंग विरोधी समिति की मिटिंग आयोजित….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। सर्वोच्च न्यायालय, एन.एम.सी., राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर एवं राज्यसरकार के आदेशों के तहत रैगिंग गतिविधियों की रोकथाम के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा रैगिंग विरोधी समितियों का गठन किया गया।
मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य की अध्यक्षता में गठित रैगिंग विरोधी समिति में डॉ. एल.ए. गौरी, उपाध्यक्ष, डॉ. रंजन माथुर संयोजक, डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा सह संयोजक, अरुण प्रकाश शर्माअतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर), पवन कुमार भदौरिया, वृत्ताधिकारी वृत्त सदर जिला पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि के अतिरिक्त अन्य सदस्यों के रूप में महाविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मी, एनजीओ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शामिल किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य ने महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों को रैगिंग से सुरक्षा प्रदान करने हेतु एन्टीरैगिंग नियमावली के दण्डात्मक प्रावधानों एवं एन्टीरैगिंग समिति व दल के सदस्यों के मो. नम्बर, टोल फ्री नं. आदि के फ्लेक्स बोर्ड बनवाकर महाविद्यालय एवं छात्रावास परिसर में अलग-अलग जगहों पर लगवाए जाने हेतु सुझाव दिया। डॉ. आर्य ने एन्टीरैगिंग के सभी कार्यक्रम कोरोना गाईडलाईन को ध्यान में रखते हुए किये जाने का सुझाव दिया।
एन्टीरैगिंग समिति के संयोजक डॉ. रंजन माथुर ने एन्टीरैगिंग अवकाश के पश्चात सीनियर छात्रों के महाविद्यालय में पुन: आने पर छात्रावास परिसर एवं महाविद्यालय परिसर में एन्टीरैगिंग दल द्वारा औचक एवं गहन निरीक्षण करने एवं छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के सुझाव दिए।
रैगिंग विरोधी समिति की मीटिंग में लिए गए निर्णयानुसार जिला प्रशासन एवं मीडिया से रैगिंग विरोधी अधिनियामें एवं दण्ड प्रावधानों को प्रचारित करने हेतु एवं जिला पुलिस प्रशासन से महाविद्यालय के आस-पास एवं निजी छात्रावासों के क्षेत्रों में महाविद्यालय में एम.बी.बी.एस. के वर्ष २०२१ बैच जो कि महाविद्यालय का ६३ वां बैच है के विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी अमानवीय गतिविधियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के लिए निवेदन किया गया।
जिला पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित महावीर प्रसाद, एस.एच.ओ. जयनारायण व्यास कॉलोनी द्वारा महाविद्यालय के नवप्रवेशित छात्रों को रैगिंग से सुरक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने जाने के लिए आश्वासन दिया है।
Sardar Patel organized the destination of anti-ragging committee of Audiology College ….
Bikaner, @dainikkhabraan. Ragging committees were formed by the College Administration for prevention of ragging activities under the Supreme Court, NMC, Rajasthan Health Sciences University Jaipur and the order of the state.
Dr. L.A. Gauri, Vice President, Dr. Ranjan Mathur Convenor, Dr. Surendra Kumar Verma Coordinator, Arun Prakash Sharma Additional District Collector (City), Pawan Kumar Bhadauriya, other members of the representative of the circle officer Sadar District Police Administration Principal Dr. Mukesh Chandra Arya has given the punishable provisions of the Antriaging Rules and the members of the Antriaging Committee and Team to provide protection from ragging to newly trained students in college. Number, toll free no By making the flex board of etc., suggested to get it to the college and the hostel premises. Dr. Arya suggested to be kept in mind the Corona Gaidaline of all programs. Dr. Ranjan Mathur, the convener of the Encouraging Committee, after the activating holiday, after the reciprocal and intensive inspection of the students in the hostel campus and college campus and security of students in the Senior Students. In the meeting of the anti-Ragging Committee, to propagate anti-district administration and media, and in the areas of private hostels from the District Police Administration and MBBS in the areas of the private hostels. The year 2021 batch which is 63rd batch of college was requested to increase police patrol to provide protection from inhuman activities like ragging. Mahavir Prasad, SHO present as a representative of District Police Administration Jaynarayan Vyas Colony has assured the police patrol to increase the police patrol in the areas around the college to provide protection from ragging.

