समस्याओं का समाधान कर जनता को राहत देना प्रथम उद्देश्य….
समस्याओं का समाधान कर जनता को राहत देना प्रथम उद्देश्य- शाले मोहम्मद
बीकानेर, @Dainikkhabraan। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री शाले मोहम्मद ने सोमवार को गोडू, कोलायत, बिजेरी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने।
मंत्री शाले मोहम्मद ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजेरी में मोडिया फांटा पर एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत देना सरकार का प्रथम उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र एवं जल उपयोगिता विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है। ये विभाग किसानों से जुड़े हैं। इसके लिए अधिकारियों की बैठक लेकर किसानों से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है। पिछले बजट में कई नवीन कृषि मंडियां, फ़ूड पार्क, मिनी फूड पार्क शुरू किए हैं।
सहकारी बैंकों के ऋण माफ कर किसानों को राहत दी गई है। किसानों को रियायती दर पर कृषि उपकरण किराए पर देने के लिए हायर कस्टम सेंटर शुरू किए हैं। इस बार कृषि के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा। किसानों को राहत देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है।
इस दौरान बज्जू उपखण्ड अधिकारी हरि सिंह शेखावत, सीआई बलवंत राम, आरिफ खान, सहीराम, भागीरथ तेतरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
इस दौरान गोडू में किसानों, ग्राम वासियों ने मंत्री का स्वागत किया।
Solving problems and to relieve the public first purpose ….
solve problems and relieve the public first purpose – Shale Mohammed
Bikaner, @dainikkhabraan. Minority Food, Waqf, Colonization, Agricultural Sector Development and Water Utility Minister Shale Mohammed suggests the lack of massaging the masses in various rural areas including Godu, Kolayat, Bijri, on Monday.
Minister Shale Mohammed attended the inauguration ceremony of an establishment on Modiya Funta in the Gram Panchayat Bijri of Kolayat Assembly constituency. He said that it is the first purpose of giving relief to the quick solution to the problems of the public.
He said that in the expansion of the Cabinet, he has got the new responsibility of the Strategic, Agricultural Sector and Water Utility Department.
These departments are connected to the farmers. For this, the issues related to the officers have been instructed to relieve the farmers by taking quick action on issues related to farmers. He said that the state government is with the farmers.
In the last budget, many new agricultural mandal, food parks have started mini food parks. Farmers have been relieved by sorry for cooperative banks. Farmers have started Haier Custom Centers to rent a farm equipment at concessional rates.
This time the budget will be presented separately for agriculture. The government is making special efforts to relieve farmers. During this present, the Bajju sub-division officials were present in Hari Singh Shekhawat, CI Balwant Ram, Arif Khan, Rukram, Bhagirath Tarkarwal.
During this time, the farmers in Godu, Villas welcomed the minister.

