सड़क दुर्घटना में पुलिस हेड कांस्टेबल की हुई मौत, एक ही बाइक पर सवार पांच जने भी हुए घायल
रायसिंहनगर, @dainikkhabraan। सड़क दुर्घटना में पुलिस हेड कांस्टेबल की हुई मौत,
एक ही बाइक पर सवार पांच जने भी हुए गंभीर रूप से घायल, 2 महिलाओं दो बच्चे सहित एक पुरुष को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल पुरुष व बच्चे को श्रीगंगानगर रेफर किया गया। पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां घायलों को लाया गया। हेड कांस्टेबल संतराम की मौत से पुलिस प्रशासन मेंशोक की लहर। फिलहाल सड़क दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

