संभागीय आयुक्त सहित प्रशासन को लिखा पत्र, जानलेवा चाइनीज मांझा की बिक्री पर लगें रोक…..

बीकानेर

संभागीय आयुक्त सहित प्रशासन को लिखा पत्र, जानलेवा चाइनीज मांझा की बिक्री पर लगें रोक…..

बीकानेर, @Dainikkhabraan। अध्यक्ष कोटगेट व्यापार मंडल व संस्थापक संयोजक वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत करवाया कि बीकानेर में जानलेवा चाइनीज मांझा बिक रहा हैं। प्रशासन को इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

बीकानेर का स्थापना दिवस और अक्षय तृतीया पर बीकानेर में पतंगबाजी जोर शोर से होती है। बीकानेर शहर में हजारों दुकानों पर पतंग और डोर मांजा बिकता है लेकिन इधर कुछ सालों से चाइनीज मांझा ने कई लोगों की जान ली है और हर साल इस चाइनीज मांझे से दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल भी होते हैं और सैकड़ों की संख्या में पक्षी भी बेमौत मारे जाते हैं

सरकार की तरफ से इस पर रोक है चाइनीज मांझा बेचना अपराध है लेकिन बीकानेर में कुछ इंसानियत के दुश्मन पक्षियों के दुश्मन चोरी छुपे और खुलेआम भी चाइनीज मांझा बेच रहे हैं

प्रशासन की ढिलाई की वजह से इन लोगों के हौसले बुलंद हैं और यह बिना भय के चाइनीज मांझा बीकानेर में सप्लाई कर रहे हैं ग्राहकों को बेच रहे हैं।

वंदे मातरम टीम बीकानेर के निवासियों से भी अपील करता है की चाइनीस माँजे को ना खरीदें आपका ही कोई भाई बहन इसकी वजह से जान गवा सकता है।

व्यापार मंडल संस्थापक व संयोजक वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने प्रशासन से अपील कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इसको बेचने वालो पर कड़ा अर्थदंड और अधिकतम सजा दी जाए।