शीतल जल के लिए वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। नत्थूसर गेट के बाहर करमीसर रोड स्थित कपिल आश्रम भैरू कुटिया के पास आश्रम में शुक्रवार को ओम प्रकाश जोशी बबला महाराज ने अपनी माताश्री एवं पिताश्री शांति देवी जोशी एवं जुगल किशोर जोशी की याद में शांति देवी के पुत्र ओम प्रकाश ने एवं किशन गोपाल स्वामी की याद में उनकी पत्नी पुष्पा देवी स्वामी के द्वारा कपिल आश्रम में शीतल जल के लिए वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन कमल कल्ला सचिव बीकानेर फाउंडेशन इंदर गिरी महाराज, भैरू गिरी मठ रानी बाजार एवं दुर्गादास छंगाणी पार्षद के कर कमलों से आज शीतल वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन करवाया।

वही आश्रम में आने वाले हर ब्राह्मण करने के लिए स्वास्थ्य का लाभ लेने के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए यह मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करने के लिए आने वाले लोगों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है।

आश्रम को हरा भरा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए के लिए जिन लोगों ने यहां कड़ा परिश्रम किया। उन सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट ओम भदानी, श्याम देराश्री, राजकुमार किराडू, शेखर छंगानी एवं समस्त कार्यकर्ता महिला एवं पुरुष रहे मौजूद।