शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष बुधवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर, @dainikkhabraan। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर बुधवार को सुबह 8.45 बजे श्रीडूंगरगढ़ आएंगे और यहां से 8.50 बजे प्रस्थान कर, सुबह 10.30 बजे जोधपुर बाईपास चौराह, बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद हल्दीराम प्याऊ, सर्किट हाउस, मेजरपूर्णमल सर्किल, रिद्धिसिद्धि भवन रानीबाजार, रानीसर बास, हुनर बाजार (ग्रामीण हाट), गंगाशहर, घडीसर रोड पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
श्री कुम्हार महासभा के नेतृत्व में गेदर के स्वागत कार्यक्रम के संजोयक श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें दिनांक 16 मार्च 2022 को समाज रत्न डूंगरराम गेदर को राज्य सरकार के द्वारा राज्य शिल्प एव माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष(राज्य मंत्री) बनाने पर समाज के लोगो द्वारा स्वागत एव रैली की सभी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
जिला संयोजक वर्मा द्वारा समाज के गणमान्य नेताओ को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई। बुधवार को सुबह 11 बजे हल्दी राम प्याऊ से सर्किट हॉउस, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से होते हुए रानीबाजार के रिद्धि सिद्धि भवन में महासभा में भव्य स्वागत किया जायेगा। आज की बैठक इस में पप्पू लखेसर, कालू लिम्बा, सोहन लाल प्रजापत, बाबूलाल सोखल, शंकर लाल भूटिया, लक्ष्मण गुरिया, ओम प्रकाश मंगलव आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

